• इंडियन चेंबर ऑफ़ कॉमर्स (ICC) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह (दिनांक 16.02.2024) में CREDA को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राज्य नोडल एजेंसी के रूप में “राज्य स्तरीय उत्कृष्ट पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
  • सौर ऊर्जा के क्षेत्र में क्रेडा को ऊर्जा संयंत्रों के प्रभावी एवं उत्कृष्ट संचालन, संधारण एवं रख-रखाव प्रणाली हेतु स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। दिनांक 16.01.2024
  • वर्ष 2022 हेतु Society of Energy Engineers and Managers (SEEM) द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले State Designated Agency (SDA) के रूप में CREDA को राष्ट्रीय स्तर पर Star Performance Award 2022 से दिनांक 21.09.2023 को पुरस्कृत किया गया।
  • वर्ष 2022-23 में प्रदेश में निर्मित भवनों में ऊर्जा दक्षता और कूल रूफ विषयक तकनीक को साझा करने तथा इस क्षेत्र में प्रदेश के संबंधित विभागों, संस्थानों, तकनीकीव्यक्तियों, रियल इस्टेट कंपनियों आदि की इस विषय पर दक्षता निर्माण करने हेतु क्रेडा एवं अमेरिका स्थित एनआरडीसी (NRDC) एंड एडमिनिस्टेटिव स्टॉफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ए.एस.सी.आई) के मध्य एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित।
  • वर्ष 2022-23 में एसोसिएशन ऑफ रिन्युएबल एनर्जी एजेंसीज़ ऑफ स्टेट्स (AREAS) द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य नोडल एजेंसी के रूप में एवं देश में सर्वाधिक सोलर सिंचाई पंपों की स्थापना हेतु क्रेडा को पृथक-पृथक 02 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
  • वर्ष 2022 - 23 में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में स्वतंत्रता के 75 वर्षों बाद सौर सुजला के रूप में पहली शासकीय योजना पहुँची।
    • वर्ष 2022 - 23 में सोलर पंप के माध्यम से नदी/एनीकटों में उपलब्ध जल से तालाबों को भरने की योजना को अभिहित कर इंदिरा गांव गंगा योजना के रूप में लागू किया।
    • वर्ष 2021 - 22 में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को सौर सुजला योजनांतर्गत 1 लाखवाँ पंप स्थापित।
    • वर्ष 2020 एवं 2021 हेतु Society of Energy Engineers and Managers (SEEM) द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में विगत 02 वर्षों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य नोडल एजेंसी के रूप में क्रेडा को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
    • वर्ष 2018-19 में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए उतकृष्ट कार्य हेतु अंतराष्ट्रीय मंच एशेडन, लंदन द्वारा पुरस्कृत।
    • PAT योजना के तहत ऊर्जा बचत में छत्तीसगढ़ को द्वितीय स्थान प्राप्त।
    • विगत 3 वर्षो में लगभग 2500 हाईमास्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ के चौक-चौराहे हुए रोषन।
    • सोलर पॉवर प्लांट के माध्यम से राज्य के विभिन्न अस्पतालों एवं छात्रावासों के मूलभूत विद्युत आवष्यकताओं की पूर्ति।
    • प्रदेष में लिफ्ट इरिगेषन के माध्यम से सतही जल का प्रयोग कर सिंचित रकबा में वृद्धि।